17 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए
मंगलवार को प्रदेश सरकार ने 17 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इनमें एएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला आशीष शर्मा को सेकंड आईआरबी सकोह, जिला कांगड़ा में एएसपी के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, एएसपी टीटीआर नरवीर सिंह राठौर को एएसपी (लीव रिजर्व) एसआईयू स्टेट विजिलेंस शिमला भेजा गया है। इन तबादला आदेशों को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी किया गया।
तबादलों के तहत, एएसपी स्टेट विजिलेंस हमीरपुर रेणु कुमारी को पुलिस मुख्यालय में एएसपी (लीव रिजर्व) बनाया गया है। डीएसपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडी डरोह के प्रताप सिंह को डीएसपी स्टेट विजिलेंस हमीरपुर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, डीएसपी फोर्थ आईआरबी जंगलबेरी मनोहर लाल को एसडीपीओ बैजनाथ और डीएसपी पांचवीं आईआरबी लालमन को एसडीपीओ बड़सर नियुक्त किया गया है।
डीएसपी स्टेट कम्युनिकेशन कमल किशोर अब डीएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला के रूप में कार्यभार संभालेंगे। एसडीपीओ बैजनाथ अनिल कुमार को डीएसपी पीटीसी डरोह भेजा गया है। डीएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला विपिन कुमार को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त, डीएसपी क्राइम सीआईडी विक्रम चौहान को डीएसपी सिटी शिमला, डीएसपी छठी आईआरबी प्रणव चौहान को एसडीपीओ रोहड़ू और एसडीपीओ भावानगर को एसडीपीओ डाडासीबा भेजा गया है। डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर सुनील दत्त अब चौथी आईआरबी जंगलबेरी में कार्यभार संभालेंगे, जबकि डीएसपी फर्स्ट आईआरबी अमित को छठी आईआरबी और डीएसपी सिटी शिमला मानवेंद्र ठाकुर को एसडीपीओ पांवटा साहिब नियुक्त किया गया है।
सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इनमें एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह, एसडीपीओ रोहड़ू रविंद्र कुमार और सचिन हीरेमठ शामिल हैं। इन अधिकारियों के नए नियुक्ति आदेश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।
मुख्य सचिव की ओर से मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई, जिससे पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल की पुष्टि हुई है।

