प्रदेश में 25 से 29 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 29 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
इसके अलावा 27 और 28 अगस्त के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बादल छाने के साथ शाम को धुंध पड़ गई। धर्मशाला और मनाली में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई।
धर्मशाला में 10 और मनाली में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बता दें प्रदेश में अभी तक 40 सड़कें और 14 ट्रांसफार्मर बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।