Loading...

प्रदेश रिटायर्ड पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर यूनियन के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Ankita • 17 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश रिटायर्ड पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर यूनियन के शिष्टमंडल ने डीआईजी वी.के. शर्मा (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें संघ की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।