कलाकारों ने ग्राम पंचायत पौधना व मही में लोगों को किया जागरूक
HNN/ सोलन
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध अक्षिता कला मंच के कलाकारों द्वारा आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौधना व ग्राम पंचायत मही में लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रम, नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अक्षिता कला मंच के कलाकारों द्वारा लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुरूप 10 में से 03 गारंटियों को पूरा कर दिया है। हिमाचल के विकास में कर्मचारियों का बहुमूल्य योगदान है।
प्रदेश सरकार ने अपने लगभग 1.36 एनपीएस कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उन्हें पुरानी पेंशन योजना प्रदान की है। कलाकारों ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, मुख्यमंत्री सबल योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना इत्यादि के बारे में भी जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group