प्रदेश सरकार ने बढ़ाया सीएम के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह का कार्यकाल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1987 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।
बता दें कि राम सुभग सिंह 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनकी सेवा को 31 जुलाई 2024 तक बढ़ा दिया और उन्हें प्रिंसिपल एडवाइजर नियुक्त किया।
अब उनका कार्यकाल फिर से एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे उनकी सेवाएं 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगी। बता दें रामसुभग सिंह को सरकार ने गोबर खरीद और गाय-भैंस पालकों से दूध खरीदने की योजना को तैयार करने का जिम्मा सौंपा हुआ है।