प्रदेश सरकार ने 11 तहसीलदार और चार नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश किए जारी
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज 11 तहसीलदारों और चार नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में तहसीलदार ऋषभ शर्मा को पांवटा, वेद प्रकाश को सुंदरनगर और अनिल कुमार को ठियोग स्थानांतरित किया गया हैं।
वहीं, राजेश कुमार नेगी मोरंग, विनोद कुमार हिमाचल अनुसूचित जाति निगम सोेलन, सतेंद्र जीत नौहराधार, संजीव गुप्ता शिमला ग्रामीण, कपिल तोमर सचिवालय स्टैंप सेल, हीरा लाल घेष्टा हिमुडा शिमला, सुमेध शर्मा शिमला शहरी और धर्मपाल करसोग स्थानांतरित किए गए हैं।
इसके अलावा तहसीलदार वीना ठाकुर और कैलाश के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सरकार ने इन सभी तहसीलदारों को तैनाती के नए स्थान पर जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा को सोलन, भीष्म सिंह कंवर शिमला ग्रामीण, किशन लाल धुंधन सोलन और फरीद मोहम्मद पांवटा तहसील स्थानांतरित किए हैं।