Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया आयोजन

PRIYANKA THAKUR 26 Mar 2026 Edited 26 Mar 1 min read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उप मंडल व नगर पंचायत अम्ब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर अंबेडकर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिंतपूर्णी अपर मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने की।बैठक में पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “मन की बात” कार्यक्रम की महत्ता बताई और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ऊना

उप मंडल व नगर पंचायत अम्ब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर अंबेडकर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिंतपूर्णी अपर मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बैठक में पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “मन की बात” कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को प्रधानमंत्री के विचारों से सीधे जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के सभी बूथों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ सुनने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए, कि वे बूथ स्तर तक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें सहभागिता कर सकें।


इसके अलावा बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने, बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ करने और नए मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर विशेष बल दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी तत्परता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों और चुनावों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक में जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंदर द्विवेदी, चिंतपूर्णी अपर मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, लोअर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, ऊपर मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर, सुनीता धीमान, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक संजीव कुमार केनेडी, कंचन रायजादा, कुलदीप डोगरा जय देव खट्टा नेहा ठाकुर सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।