HNN/ चंबा
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंबा के दो दिवसीय दौरे के दौरान खज्जियार में केंद्र सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। वर्ष 2014 के बाद देश में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम आने से व्यापक बदलाव हुए हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित बनाया गया है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सरकार केंद्र द्वारा वित्त पोषित सभी योजनाओं का बेहतरीन कार्यान्वयन सुनिश्चित बना रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास और जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से जनकल्याण से संबंधित कार्यों में प्राथमिकता रखी गई है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति बहुल गांवों में अधोसंरचना विकास के लिए प्रति गांव 22 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में इस योजना से कई गांव लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने चयनित गांवों में विकास के किए जा रहे कार्यों में जन सहभागिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि चंबा को आकांक्षी ज़िला में भी शामिल किया गया है सरकार द्वारा चंबा के सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत स्थानीय लाभार्थियों से बातचीत की।
इसके बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपनी धर्म पत्नी सहित अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले ग्राम पंचायत खजियार के निवासी चैन लाल के घर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने साग मक्की की रोटी, कसरोड़ (लींगड) और स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





