प्रधानमंत्री मोदी ने आज 15 जनवरी 2024 को पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत लाखों लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी है। यह वह लाभार्थी हैं जो प्रधानमंत्री आवास-योजना ग्रामीण के दायरे में आते हैं। बता दें प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में देश के लगभग 188 जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं। जिसमें उन्हें किस्त की सौगात दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लगभग 2390 करोड़ रुपये की योजना है। बता दें कि पीएम-जनमन योजना के तहत 4.90 लाख पक्के मकान देने का प्रावधान है। वहीं प्रति मकान की लागत 2.39 लाख रुपये है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार सब्सिडी देती है। यानी कि लाभार्थियों को सब्सिडी का फायदा मिलेगा।
योजना के लिए सरकार ने अनुसूचित जनजातियों संबंधी विकास कार्य योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक 24,104 करोड़ रुपये का बजट बनाया है। इसमें केंद्र का हिस्सा 15,336 करोड़ और राज्य का 8,768 करोड़ रुपये का है। सरकार के प्रयास से इस वर्ग को केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





