लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानाचार्य ने स्कूली छात्रा से की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर पीटा

PARUL | 20 अगस्त 2023 at 4:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय के साथ लगने वाले एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल की एक छात्रा को छेड़ा गया है। इस घटना के बाद स्कूल में कोलाहल मच गया और प्रधानाचार्य की छेड़छाड़ करने के आरोप में जमकर पिटाई की गई है। हालांकि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान और कुछ अन्य प्रतिनिधियों द्वारा मामले को सुलझा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने ही स्कूल की सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य द्वारा उसे गलत नियत से छुआ गया है। यह हरकत प्रधानाचार्य ने एक बार बल्कि दो बार की है। पीड़िता ने इस बाबत अपने परिजनों से शिकायत की

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मामले के संबंध में स्कूल में काफी देर तक बहस हुई और जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रधानाचार्य की जमकर कुटाई की। कड़ी मशक्कत के बाद पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानाचार्य को बचाया गया। जिसके बाद परिजन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ स्कूल में जा पहुंचे।

इस मामले के संबंध में स्कूल में काफी देर तक बहस हुई और जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रधानाचार्य की जमकर कुटाई की। कड़ी मशक्कत के बाद पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानाचार्य को बचाया गया।

महिला पंचायत प्रधान ने बताया कि छात्रा के साथ हुई इस घटना की जानकारी उन्हें पीड़िता के परिजनों ने दी थी। पंचायत प्रधान का कहना है कि यदि छात्रा के परिजन चाहें तो इस मामले को लेकर आगे शिकायत कर सकते हैं। हालांकि पंचायत स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]