Loading...

प्रधान समेत चार लोगों पर तोश के पांच पेड़ काटने का आरोप, मामला दर्ज

PARUL • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में जंगबनी वन बीट के वन रक्षक ने ग्राम पंचायत सनवाल के प्रधान समेत चार लोगों पर तोश के पांच पेड़ काटने का आरोप लगाया है। जिसके चलते वन रक्षक अनिकेत कुमार ने तीसा थाना में चारों लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि रोज़ाना की तरह वह अपनी बीट में गश्त कर रहे थे। जिस दौरान उन्हें मंडियोथ नामक स्थान पर तोश के पेड़ों के कटे हुए ताजा छिलके पड़े मिले। जब वह थोड़ा आगे गए तो उन्हें वहां पांच पेड़ों के छिलके मिले।

जब इस मामले में उन्होंने छानबीन की तो उन्हें पता चला कि काटे गए पेड़ों का इस्तेमाल पंचायत की ओर से बनाए जा रहे किचन शेड में किया गया है। यह कार्य पंचायत प्रधान करवा रहा था। जिसके बाद वह प्रधान के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे तो देखा कि काटे गए तोश के पेड़ों की लकड़ी को शटरिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रधान के पास पेड़ काटने को लेकर विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं थी। जिसके बाद वन रक्षक अनिकेत ने सनवाल पंचायत के प्रधान, दो वार्ड सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस वन विभाग की टीम के साथ किचन शेड और जहां पेड़ काटे गए हैं, उस स्थान का निरीक्षण करेगी। इसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।