लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग से मिले ग्रामीण, बोले- समस्या का समाधान न निकला तो….

SAPNA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में शिमला शहर से सटी पंचायतों चमियाणा और मल्याणा का एक प्रतिनिधमंडल प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ई.अजय गुप्ता और प्रमुख अभियंता (प्रोजेक्ट) अर्चना ठाकुर से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया और समस्या के तुरंत समाधान की मांग उठाई। प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता और प्रमुख अभियंता (प्रोजेक्ट) अर्चना ठाकुर ने समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) ई. पवन शर्मा ने एसडीओ के साथ उस जगह का दौरा किया जहां बरसात से सड़क और पानी के स्रोत खराब हुए हैं।

डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि हाल की बरसातों में नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले नालों से भारी मात्रा में मलबा और कचरा बह कर ग्राम पंचायत चमियाणा क्षेत्र में आ गया था जिसके कारण गांव के खेत, पेयजल स्रोत, सिंचाई के लिए आने वाले पानी को भारी नुक्सान हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में एक तरफ ढिंगू बावड़ी वाले नाले का पानी तो दूसरी तरफ भट्ठाकुफर से सड़क का पानी आकर हिलग्रोव के नाले में आकर मिलता है और आगे जाकर शुराला-कटेयाँ रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के साथ अवरुद्ध हो जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब वहां से पानी पूरे आवेग के साथ छूटता है तो आगे जाकर बहुत नुक्सान करता है। डॉ. तंवर ने कहा कि हमारा क्षेत्र सब्जी पैदा करने वाला क्षेत्र है और इस समय सीजन पीक पर है लेकिन लोग सड़क खराब होने के कारण अपनी सब्जियां पीठ पर ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं। वही सब्जी के लिए सिंचाई की जरूरत होती है परंतु फोरलेन के कारण कूहल पहले ही खराब हो चुकी है। ग्रामीणों ने अपना पैसा लगाकर जो पानी की पाइपें बिछाई थीं वे भी मलबे में दब गई हैं और पानी का स्रोत भी खराब हो गया है।

उन्होंने बताया कि यह समस्या केवल इस बार की नहीं है बल्कि हर साल इसी तरह से मिट्टी और कचरा बह कर ग्रामीण क्षेत्र को नुक्सान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि ढलीदृशोघी बाईपास से काटेयां जाने वाले रास्ते में जिसमें दो पंचायतें चमियाणा और मल्याणा के गांव आते हैं उसमें पुली लगाने का जो काम बहुत ही धीमी रफ्तार से चल रहा है। इसके कारण भी आए दिन रास्ता अवरुद्ध होता रहता है और सब्जी की गाडियां निकालने में परेशानी होती है।

डॉ. तंवर ने कहा कि इसमें कई विभाग शामिल हैं। जहां ढली-शोघी बाईपास से ऊपर का क्षेत्र नगर निगम में आता है वहीं बाईपास की देखरेख का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास है। इससे नीचे का क्षेत्र पंचायत में है और उससे नीचे फोरलेन का काम चल रहा है। लेकिन आपसी समन्वय की कमी के कारण सभी एक-दूसरे पर बात टाल रहे हैं और समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा जिससे ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]