Loading...

प्रवासी कामगार की 2 वर्षीय बच्ची की पानी से भरे ड्रम डूबने से मौत

PARUL • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के भुंतर में एक प्रवासी कामगार की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान दो साल की चांदनी पुत्री नेम राम निवासी गेंगटनगला डाकघर कब्सीना तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची के माता-पिता यहां एक स्थानीय व्यक्ति के घर में काम करते हैं। वह यहां करीब छह से सात साल से काम करते है। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते साथ में रखे पानी के ड्रम में गिर गई। कुछ देर बाद जब माता-पिता को हादसे की खबर हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं हादसे की खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही माता-पिता के ब्यानों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।