HNN/ ऊना
चिंतपूर्णी के गंगोट पंचायत के समनोली बाइपास पर रेही के समीप प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर झुग्गियों में लगी आग पर काबू पाया। परंतु चंद मिनटों के अंदर ही झुग्गियां जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। हालांकि, आगजनी की इस घटना से किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेही के समीप झुग्गियों में अचानक ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के बाद टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ उस वक्त झुग्गियों के अंदर कोई भी प्रवासी मौजूद नहीं था नहीं तो कोई जानी नुक्सान भी हो सकता था।
फायर ब्रिगेड पोस्ट इंचार्ज शंकर दास ने बताया कि झुग्गियों में आग लगी थी जिस पर मौके पर पहुँच कर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वह इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

