Loading...

प्रवासी युवक ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 17 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ साेलन

जिला साेलन में मानपुरा पुलिस थाने के तहत चुनड़ी खड्ड में एक 22 वर्षीय प्रवासी युवक द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेजा है। साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रवासी युवक बच्ची को बहला-फुसला कर खड्ड की ओर ले गया था। जहां उसने बच्ची के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।