Loading...

प्रवासी व्यक्ति को 939 ग्राम गांजे सहित किया गिरफ्तार

By PARUL Published: 9 Mar 2024, 11:27 AM | Updated: 9 Mar 2024, 11:27 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने एक प्रवासी व्यक्ति को 939 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान निर्मत सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि निर्मत सिंह इस गांव में गांजा बेचने आ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे काबू किया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 939 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।