Loading...

प्रवासी व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 6 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक प्रवासी व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान विवेक गुप्ता निवासी गांव मैनपुर ठिक्मा लालगंज आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विवेक गुप्ता काफी समय से बद्दी में रहता था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

मृतक के परिजन अजीत गुप्ता ने बताया कि जब वह शाम को ड्यूटी से वापस आया तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला और न ही अंदर से कोई जवाब आया। इस दौरान जब मृतक के जीजा ने दरवाजा तोड़ा तो विवेक को कमरे की छत के कुंडे लटका देखा।

जिसके बाद वह उसे तुरंत ही निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि की है।