प्राइवेट बस और आर्मी ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, ओवरटेक कर रहा था चालक…

कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल

HNN / ऊना

जिला ऊना के चिंतपूर्णी में प्राइवेट बस और आर्मी ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

जानकारी के अनुसार आर्मी का ट्रक धर्मशाला की ओर से चंडीगढ़ जा रहा था। तो वहीं प्राइवेट बस जालंधर से चिंतपूर्णी आ रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग मुबारकपुर के समीप दोनों की भिड़ंत हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों वाहनों को नुक्सान पहुंचा है और तीन से चार लोग घायल हुए हैं।

वही, आर्मी ट्रक के चालक का कहना है कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था जिसके चलते यह हादसा पेश आया। घायलों को चिंतपूर्णी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है।