Loading...

प्राइवेट स्कूल में लगे शिक्षक की डिग्री निकली फर्जी, मामला दर्ज

Ankita • 12 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के एक निजी स्कूल में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी करने का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी के विरुद्ध ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरुर कर दी है।

पुलिस को डी गई शिकायत में प्रिंसिपल ने बताया कि एक शिक्षक पिछले करीब तीन वर्षों से फर्जी डिग्री के जरिए शारीरिक शिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। जब अन्य व्यक्ति द्वारा इस बात की शिकायत की गई तो स्कूल प्रबंधन मामले की जांच में जुट गया। जांच में सामने आया कि आरोपी की कॉलेज की डिग्री फर्जी है।

बता दें कि आरोपी ने अपनी डिग्री में जिस कॉलेज का जिक्र किया था, उस कॉलेज से वह पढ़ा ही नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।