Loading...

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पांचवे दिन अयोध्या पहुंचा 400 किलो का ताला-चाबी

PARUL • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

पवित्र नगरी अयोध्या श्रीराम के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलाल के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। जिसके लिए पूरा भारत जश्न मना रहा है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज पांचवा दिन है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या नगरी में खूब जोर-जोर से तैयारी चल रही है।

इसी बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले छह महीने में बना करीब 400 किलो वजनी ताला और चाबी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अलीगढ़ से अयोध्या पहुंच गया है। ताले को सत्यप्रकाश शर्मा की पत्नी रुक्मणि देवी एवं बेटे महेश चंद ने बनाया है।