प्रियंका गांधी ने शिमला से भाजपा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर जाहिर की चिंता

PRIYANKA-GANDI.jpg

HNN/शिमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की है, जिसमें भाजपा नेताओं और मंत्रियों की बयानबाजी पर सवाल उठाए गए हैं।

प्रियंका ने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा, लेकिन इसका जवाब नड्डा की ओर से आक्रामक तरीके से दिया गया।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखते हुए सचमुच एक अलग मिसाल रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में बहुत जहर घुल चुका है, और सरकार के ऊंचे से ऊंचे पदों पर आसीन नेताओं ने लोकतंत्र की परंपराओं को नकार दिया है।