Loading...

प्री-वोकेशनल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने जाना कौशल और रोजगार का महत्व

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / रराजगढ़

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जदोल-टपरोली के 7वीं से 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्री-वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत प्रगति आईटीआई राजगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार और आधुनिक कौशलों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

राजगढ़

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जदोल-टपरोली के 7वीं से 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्री-वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत प्रगति आईटीआई राजगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार और आधुनिक कौशलों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान संस्थान में विभिन्न ट्रेड से जुड़े उपकरणों और प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करवाया गया। विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिकल सहित अन्य तकनीकी क्षेत्रों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

प्रगति आईटीआई के भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कोमल कुमार कोहली ने छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई विद्यार्थी सरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में समय-समय पर विभिन्न कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए आती हैं, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।

आईटीआई के प्रशिक्षक आशीष कुमार ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, बिजली से सुरक्षा उपायों और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने 21वीं सदी के कौशल, डिजिटल साक्षरता, संचार कौशल और स्वरोजगार के अवसरों पर भी मार्गदर्शन किया।

संस्थान की प्रशिक्षक आंचल चौहान ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक नेत्र सिंह ने संस्थान के प्रधानाचार्य अजय वर्मा और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।