सोलन में महिला आयोग के समक्ष आए 27 मामले, चार मौके पर सुलझाए
सोलन में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के समक्ष महिलाओं से जुड़े कुल 27 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि चार मामलों को संबंधित पक्षों की आपसी सहमति से मौके पर ही सुलझा दिया गया। आयोग ने 23 मामलों में आगामी सुनवाई के लिए समय दिया और संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
सोलन
महिला आयोग के सदस्यों ने 7 सितंबर 2026 को सोलन के उपायुक्त न्यायालय में स्वतंत्र रूप से मामलों की सुनवाई की। सुनवाई महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, रीना डरोच और रीना पंडिर ने की। इस दौरान घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों पर विचार किया गया। आयोग के सदस्यों ने संबंधित पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी तथा मामलों के त्वरित और उचित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
आयोग के अनुसार, उसका उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सुनवाई के दौरान महिला आयोग के कानूनी अधिकारी यशपाल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अजय भारद्वाज, महिला थाना प्रभारी सोलन बवीता कुमारी, पुलिस विभाग से हेमलता तथा महिला आयोग की वरिष्ठ सहायक राधिका उपस्थित रहीं। इनके अलावा सोनिया, विनय और सागर भी इस अवसर पर मौजूद थे।