Loading...

प्रो. नंदलाल वर्मा को नई दिल्ली में मिलेगा लोक संगीत अकादमी पुरस्कार

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

यह सम्मान पाने वाले हिमाचल के पहले लोक संगीतकार होंगे प्रो. वर्मा

HNN / शिमला

हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर नंदलाल वर्मा को लोक संगीत में अकादमी पुरस्कार मिलने जा रहा है। प्रोफेसर नंदलाल वर्मा यह सम्मान पाने वाले हिमाचल के पहले लोक संगीतकार होंगे।

बता दें कि उन्हें यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल के नंदलाल वर्मा के साथ -साथ उत्तराखंड के दाता राम, हरियाणा के महावीर को भी यह पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2019 से 2021 तक 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 19 को फेलो सम्मान मिलेगा।