फंदे से लटका मिला 15 वर्षीय नाबालिग लड़के का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत एक नाबालिग लड़के का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान शुभम (15) पुत्र इंद्र सिंह गांव रूमसू, डाकखाना नग्गर, तहसील मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोर घर से स्कूल की ओर गया लेकिन स्कूल से घर नहीं लौटा। वह चार दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
जिसके बाद आज शनिवार सुबह रूमसू में किशोर पेड़ में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।