Loading...

फलों की रेहड़ी में अचानक भड़की आग, पीड़ित को हज़ारों का नुकसान

Ankita • 13 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

ज़िला कुल्लू में एसपी कार्यालय के समीप एक फलों की रेहड़ी में अचानक ही आग भड़क उठी। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं इस अग्निकांड में रेहड़ी मालिक को 10 हज़ार से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एसपी कार्यालय के समीप एक महिला फ्रूट्स की रेहड़ी लगाती थी। वह रेहड़ी को खंभे के साथ बांध कर रखती थी। बीती रात को उसकी रेहड़ी में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी रेहड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परंतु तब तक सारी रेहड़ी जलकर राख हो चुकी थी।