लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फलों के दामों में तेजी, लोगों को ढीली करनी पड़ रही जेब

SAPNA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 2:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले दो तीन महीनों से फलों के दाम में इजाफा हो रहा है। इससे फल के शौकीन लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। लोग महंगाई से पहले ही परेशान है, ऊपर से फलों के दाम में बढ़ोत्तरी ने उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ा दी है। कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग फलों का सेवन अधिक कर रहे हैं।

इस कारण पहले से ही फलों के दाम में तेजी थी। बीते रोज शिवरात्रि पर्व की बात करें तो लोग फलों की खरीदारी करने घर से बाहर तो निकले परंतु दामों को सुनकर सभी के होश उड़ गए। लोकल फलों की आमद बेहद कम होने के चलते बाहर से ही फलों की ज्यादातर सप्लाई हो रही है जिसके चलते दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे में यहां काले अंगूर 150, सेब 200, अनानास 120, पपीता 75, मौसमी 80, किन्नू 60, संतरा 90 और अमरूद 80 रूपए किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। गर्मी के मौसम में लोग फ्रूट खाना चाहता पसंद करते हैं परंतु दामों में बेतहाशा वृद्धि होने के चलते आम आदमी इसे अफोर्ड नहीं कर पा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]