फायर ग्रोव नामक पुरानी बिल्डिंग में हुआ भीषण अग्निकांड, अग्निशमन विभाग ने…

By Ankita Published: 12 Feb 2023, 1:20 PM | Updated: 12 Feb 2023, 1:20 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में मच्छी वाली कोठी के समीप फायर ग्रोव नाम की पुरानी बिल्डिंग पुरानी में आज भीषण अग्निकांड हुआ। आगजनी की इस घटना में पीड़ित को लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फायर ग्रोव नाम की पुरानी बिल्डिंग में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। जब स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग से आग की लपटें उठती देखी तो इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बता दें कि इस बिल्डिंग का मालिक दिल्ली में रहता है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।