Loading...

फिर करवट बदल सकता है मौसम, प्रदेश के कई भागों में पांच दिन मौसम खराब रहने के आसार

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में मौसम फिर करवट बदल सकता है। हालाँकि आज राजधानी शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर हलकी धुप भी खिली हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 4 से 8 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं निचले व मैदानी भागों में 5 व 6 जून को छोड़कर मौसम साफ रहने की संभावना है।

मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 5 व 6 जून के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर 15.6, भुंतर 13.4, कल्पा 5.2, धर्मशाला 17.2, ऊना 19.2, नाहन 18.5, केलांग 3.8 पालमपुर 15.5, सोलन 14.0, कांगड़ा 17.5, मंडी 15.9, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 18.1, चंबा 16.5, डलहौजी 13.5, जुब्बड़हट्टी 16.4, कुफरी 12.6, कुकुमसेरी 5.1, नारकंडा 10.7, भरमौर 13.0, रिकांगपिओ 7.9, सेऊबाग 11.0, धौलाकुंआ 20.0, बरठीं 18.1, मशोबरा 13.9, पांवटा साहिब 19.0, देहरा गोपीपुर 21.0 और सराहन में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।