फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई एचआरटीसी की बस, हादसे के वक्त 40 यात्री थे सवार
HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में आज फिर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। लाहौल-स्पीति के बाद आज जिला कुल्लू के बंजार में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहाँ अन्य बस को पास देते समय बस का टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐसे में बस में चीख-पुकार मच गई, ऐसे में ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दी जिसके चलते बस वहीं रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।
दरअसल, 40 यात्रियों से भरी एचआरटीसी की बस बंजार से जौरी जा रही थी। दनधार-जौरी-बंजार जाने वाली बस को पास देते वक्त अचानक बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐसे में चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी जिसके चलते बस वहीं रुक गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी को कोई चोट नहीं आई है।
बता दे कि बीते कल भी मंगलवार को लाहौल के दालंग गांव के समीप कैंची मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई थी। गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में अटक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रोजाना हो रहे इस तरह के हादसे से बस में बैठने से भी सवारियों को अब डर सताने लगा है।