Loading...

फोटो शूट करते हुए पार्वती नदी में गिरी हरियाणा की 31 वर्षीय महिला, लापता

Ankita • 27 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक हादसा पेश आया है, यहां एक पर्यटक महिला फोटो शूट करते हुए पार्वती नदी में गिर गई। हादसे के बाद से महिला लापता है।

लापता पर्यटक की पहचान कविता(31) पत्नी अजय निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला की तलाश कर ही है।

जानकारी के मुताबिक, मणिकर्ण के कटागला में हरियाणा का एक दंपती बुधवार देर शाम नदी किनारे फोटो शूट कर रहा था। इस दौरान अचानक ही महिला का पांव फिसल गया और वह उफनती पार्वती नदी में जा गिरी।

नदी में गिरने के बाद से ही महिला लापता है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।