HNN/ कुल्लू
हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए पर्वतारोही का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है जिससे परिजनों की चिंता भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालांकि, रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके पर्वतारोही का अभी तक कुछ अता पता नहीं चल पाया है। बता दे, 19 नवंबर को शिमला का पर्वतारोही आशुतोष फ्रेंडशिप पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
जिसके बाद पर्वतारोही को तलाशने के लिए टीमों को मौके की ओर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया बावजूद इसके पर्वतारोही का कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को भी डोगरा स्काउट, आईटीबीपी और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान की टीम ने फ्रेंडशिप पीक में दिनभर लापता पर्वतारोही की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। अभी दो-तीन दिन और रेस्क्यू टीमें वहीं पर रहेंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group