लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फ्रेंडशिप पीक में लापता पर्वतारोही का सातवें दिन भी नहीं लगा सुराग

SAPNA THAKUR | 26 नवंबर 2022 at 10:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए पर्वतारोही का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है जिससे परिजनों की चिंता भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालांकि, रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके पर्वतारोही का अभी तक कुछ अता पता नहीं चल पाया है।

बता दे, 19 नवंबर को शिमला का पर्वतारोही आशुतोष फ्रेंडशिप पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। जिसके बाद पर्वतारोही को तलाशने के लिए टीमों को मौके की ओर रवाना किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की रेस्क्यू तीनों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया बावजूद इसके पर्वतारोही का कोई सुराग नहीं लग पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पर्वतारोही को लापता हुए 7 दिन बीत चुके हैं। उधर, शुक्रवार को रेस्क्यू टीम को लापता पर्वतारोही का आईस एक्स मिला है। शनिवार को फिर से डोगरा स्काउट की स्पेशल टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]