लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बंदरों के बाद अब कुत्तों के आतंक से सहमे लोग, हर माह 40 से अधिक मामले…

SAPNA THAKUR | 27 नवंबर 2022 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के बाद अब कुत्तों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को काट कर उन्हें घायल कर रहे हैं। शिमला में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। शिमला के माल रोड और रिज मैदान पर ये कुत्ते घूमते हुए दिखाई देते है। जिनसे न केवल शहरवासी बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी परेशान रहते हैं। हर वक्त उन्हें यही डर सताता है कि कहीं उन्हें यह कुत्ते काट कर घायल न कर दें।

अहम बात तो यह है कि शहर में बंदरों का खौफ तो था ही अब कुत्तों के काटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। हालत यह है कि हर माह शिमला शहर से कुत्तों के काटने के 40 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कुत्तों के काटने से घायल लोग अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खासतौर पर राजधानी में बच्चों व महिलाओं का अकेले चलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल के बच्चों को आने जाने में होती है। कुत्ते व बंदर के कारण घर सुरक्षित पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजधानी शिमला में दो हज़ार से ज्यादा लावारिस कुत्ते इन दिनों शहर में घूम रहे हैं जिन्होंने लोअर बाजार, सब्जी मंडी, मालरोड, विकासनगर, न्यू शिमला, खलीनी, कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार, संजौली, कसुम्पटी, बालूगंज क्षेत्र में ज़्यादा आतंक मचाया हुआ है। उधर, नगर निगम के वेटरनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि लोग लावारिस कुत्तों की शिकायतें नगर निगम की हेल्पलाइन सेवा 1916 पर कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]