Loading...

बंदरों को भगाने के लिए चलाई गोली युवक को लगी, जख्मी

PARUL • 23 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के नाचन क्षेत्र की ज्यूंनी घाटी के पटहनी गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति द्वारा बंदरों को भगाने के लिए चलाई गई गोली एक युवक को लग गई और वह घायल हो गया। जिसके बाद घायल को उसने परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अजय निवासी गेर (जाछ) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने सेब के बगीचे में आए बंदरों को भगाने के लिए बन्दूक से फायर किया। जो वहां से गुजर रहे अजय की बाजू पर लग गया। जिसके बाद वह घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही उसके परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया।

जिसके बाद पुलिस को इस घटना को इस घटना की सुचना दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और व्यक्ति से बंदूक को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने व्यक्ति से मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बंदूक के लाइसेंस के बारे में भी छानबीन कर रही है।

डीएसपी हेड क़वार्टर देवराज द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोहर पुलिस थाना प्रभारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है।