Loading...

बंद उद्योग से चुरा रहे थे लोहा, पुलिस ने दो किये गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने 2 लोगों को बंद पड़े उद्योग से लोहा चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन दो के अलावा और भी व्यक्ति इस चोरी मामले में शामिल है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को धर्मपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी उसने रात को अपने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया हुआ था और वह उसके अंदर सो गया।

इसी बीच उसने देखा कि रात को कुछ व्यक्ति पिकअप लेकर वहां आए और बंद पड़े उद्योग से पुराना लोहा निकालकर पिकअप में रख रहे थे। उसने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा जबकि अन्य व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की शिनाख्त सूरज निवासी चंबा और विनोद शर्मा निवासी कालका के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फूल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जा सके।