HNN/ शिमला
राजकीय उच्च विद्यालय धाली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर तथा शिल्ली गांव में प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके लोगों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त सुबह के सत्र में भाषण, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन व चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
दोपहर में अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष देवेन्द्र ने की। इस अवसर पर मशोबरा ब्लॉक के बीआरसी प्रेम सिंह ने अभिभावकों को नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों की जानकारी दी तथा अभिभावकों के कर्तव्यों को याद दिलाया। ईको क्लब प्रभारी शानू रैली में तन्वीका, सपना और मीनाक्षी ने सार्थक नारे लगा कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
निबंध लेखन के माध्यम से सृष्टि, गौरव व सिमरन ने पर्यावरण पर प्रभावशाली संदेश दिया। विद्यालय के छात्रों, सक्षम, कृतिक, सुमित, सुन्दर, मनोज तथा रिया, आर्यन, मन्नत ने अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडल पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिसकी सभी ने सराहना की। इन माॅडल के द्वारा हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना कर विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी कैसे हो, इसकी जानकारी छात्रों ने दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के तीनों सदनों ने देवदार का एक-एक पौधा लगाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





