बजट चर्चा के आठवें दिन पक्ष व विपक्ष में नोक-झोंक, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का उठाया मामला
HNN/ शिमला
हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा आठवें दिन वीरवार को सदन में चर्चा भी जारी रही। इस दौरान दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में बीच-बीच में हल्की नोक-झोंक भी होती रही और विपक्ष के हमलों का सत्ता पक्ष के सदस्य जवाब देते रहे। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट को भू अधिग्रहण के लिए 2,000 करोड़ और मंडी के बल्ह में 8,000 करोड़ रुपए चाहिए।
विपक्ष सरकार का साथ दे और दिल्ली से पैसा लाने में मदद करें। चाहे मंडी का मामला हो या कांगड़ा का। ऐसा कोई काम नहीं, करेंगे जिससे गरीब का घर उजड़े। नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार ने सदन में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का मामला उठाया। कहा कि बिजली कब से फ्री दे रहे हैं।
सीएम सुक्खू ने कहा कि चार साल में सभी गारंटियों को तो पूरा करेंगे ही, अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाएंगे। पहले बजट में भी गारंटियों की झलक देख ली है। गारंटियां सोच-समझकर दी गई हैं। विनोद कुमार ने कहा कि आज लोग पूछ रहे हैं कि 300 यूनिट बिजली वाले कहां गए। ये बिजली का करंट बहुत जोर से लगेगा।
विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने नई व्यवस्था दी। पठानिया ने कहा कि जब नाम पुकारा जा रहा तो सदस्य क्रॉस सीट पर बैठ रहें। अपनी सीट पर बैठना सुनिश्चित करें। सीएम सुक्खू बोले – पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने भी 60 यूनिट निशुल्क बिजली दी।
इन्होंने बाद में 125 यूनिट की। अगर झूठ बोल रहा हूं तो आपके पास विशेषाधिकार लाने का अधिकार है। हम चरणबद्ध तरीके से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे।
