बजड़ौह गांव में एक मकान चढ़ा आग की भेंट, करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत बजड़ौह गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, बजड़ौह गांव के एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कांता देवी पत्नी स्वर्गीय मनोहर लाल के 2 कमरों व कुलवंत सिंह पुत्र रण के 3 कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवारों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।
जिसके बाद उन्होंने इस बाबत तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सुचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। परन्तु तब तक घर में रखा बिस्तर, नकदी, जेवरात आदि सब जलकर रख हो चुके थे। वहीं एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की है।