Loading...

बड़गांव गलू चौक पर शराब बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

PARUL • 20 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

पुलिस थाना तलाई की टीम ने बड़गांव गलू चौक पर एक कार से 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। यह शराब कोडरा (लठियाणी) की ओर से आ रही थी। पुलिस ने धारा 39(1)(ए) एचपी एक्साइज एक्ट 2011 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस टीम एएसआई हंस राज के नेतृत्व में गश्त पर थी जब उन्होंने शक होने पर कार को रोका। तलाशी लेने पर डिक्की से 6 पेटी और आगे से 4 पेटी (120 बोतल) वीआरवी सन्तरा मार्का अवैध देसी शराब बरामद की गई।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।