बड़सर में अज्ञात शातिर ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए हजारों रुपए
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर में अज्ञात शख्स ने एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपए निकाल लिए है। विजय कुमार पुत्र स्व. ज्ञान चंद निवासी गांव दरकोटी, डाकघर झंडियाणी, तहसील बड़सर ने इस बाबत पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज़ करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया तो वह उस अज्ञात व्यक्ति की बातों के झांसे में आ गया।
विजय कुमार को बाद में पता चला कि उसके खाते से हजारों रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।