Loading...

बडैहर से लमलैहड़ा तक सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू

PARUL • 4 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला में विधानसभा क्षेत्र ऊना की पांच ग्राम पंचायतों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें नाबार्ड के सहयोग से बडैहर, सासन, उदयपुर, लमलैहड़ा और पेखुबेला की करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क पर 5.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा अगले दो महीने में सड़क के सुधारीकरण के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ऊना अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के कार्य को लेकर भूमि संबंधित मामलों को लेकर समस्याएं आ रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इन बाधाओं के समाधान में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के कार्य को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन स्थानीय लोगों के साथ भूमि संबंधित समस्याओं के चलते इसे अगले दो माह के भीतर पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

वहीं स्थानीय ग्राम पंचायतों के लोगों ने बताया कि बरसात के बाद सड़क पर काफी जगह गड्ढे पड़ गए थे। सड़क के बेहतर बनने से गड्ढों से मुक्त मार्ग मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित सफर भी मिलेगा।