लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बढ़ती गर्मी के साथ शुरू हुआ जंगलों में आग लगने का सिलसिला

SAPNA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 4:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते राज्य में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हर साल लाखों की वन संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है जिसमें कई पक्षी और जानवर भी अपनी जान गवा देते हैं। जंगलों में भड़की आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाती है जिससे कई लोगों के आशियाने और फसलें भी जल जाती है।

बता दें कि उपमंडल चौपाल में जंगलों में आग लगी जोकि रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गई। हालांकि अग्निकांड से किसी तरह के जानमाल का नुक्सान तो नहीं हुआ है परंतु चिल्ला गांव में 55 सेब के फलदार पौधों सहित, सेब, नाशपाती, कैंथ और देवदार के छोटे-बड़े पेड़ आग की भेंट चढ़ गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]