Loading...

बद्दी में कांगड़ा के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita • 6 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बद्दी में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान रिंकू पुत्र कर्म चंद निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रिंकू गोदरेज कंपनी में कार्यरत था। रविवार को उसने अपना कमरा बंदकर पंखे से फंदा लगा लिया। जब उसका फोन नहीं लगा तो परिजनों ने बद्दी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर दरवाजा तोड़ा तो उसे पंखे में लटके हुए पाया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।