बनेर खड्ड के तेज बहाव में बह गया कनिष्ठ अभियंता राजेश, सर्च ऑपरेशन जारी
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के दौलतपुर जलाड़ी में बनेर खड्ड के तेज बहाव में एक कनिष्ठ अभियंता बह गया है। कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार सहोड़ा गांव का निवासी हैं और दौलतपुर सेक्शन में तैनात हैं। हालाँकि एसडीआरएफ सहित दमकल विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है परन्तु अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, राजेश अपनी टीम के साथ बनेर खड्ड किनारे बने दौलतपुर पेयजल योजना के पंप हाउस में पहुंचा। भूस्खलन होने के चलते वहां पसरे मलबे में पांव फिसलने से राजेश बनेर खड्ड में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि एक पंप ऑपरेटर और ठेकेदार के कर्मचारी जो वेल्डिंग करने के लिए गए थे वे फंस गए।
बनेर खड्ड में पानी का बहाव तेज होने के चलते अभी तक राजेश का कोई सुराग नहीं लगा है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, उन्होंने रेस्क्यू कर पंप हाउस में फंसे ठेकेदार के दो कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया। अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग ने पुष्टि की है।