लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बरोटीवाला के कुंजाहल में कूड़े के ढेर से मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बरोटीवाला

करीब पांच माह का भ्रूण बैग में मिलने से सनसनी, डीएनए जांच के लिए भेजा गया सैंपल

कुत्तों की हरकत से हुआ खुलासा
सोलन जिले के बरोटीवाला के कुंजाहल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कूड़े के ढेर के पास एक बैग में करीब पांच माह का भ्रूण मिला। यह मामला तब सामने आया जब कुछ कुत्ते लगातार एक बैग के पास मंडरा रहे थे। वहां से गुजर रहे एक कारोबारी को शक हुआ, जिसने मौके पर जाकर देखा तो हैरान रह गया। बैग के अंदर भ्रूण होने की जानकारी मिलते ही उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने किया मामला दर्ज, डीएनए जांच की तैयारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लिया। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बताया कि इसके डीएनए को प्रीजर्व कराया जाएगा, ताकि किसी पर शक होने की स्थिति में मिलान किया जा सके। एसपी विनोद धीमान ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]