Loading...

बरोटीवाला में कंपनी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Ankita • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत झाइमाजरी स्थित एक उद्योग को जाली दस्तावेज देकर 87 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरोटीवाला पुलिस थाना में माईल स्टोन गियर कंपनी झाइमाजरी के एमके श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि सृष्टि एजेंसी के मालिक विशाल गुप्ता ने जाली दस्तावेज देकर इन्हें गुमराह किया और इनकी फर्म से अपने खातों में लगभग 87,00,000 रुपये ट्रासंफर करवा लिए।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।