लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बर्फबारी के बाद बढ़ा ठंड का प्रकोप, शीतलहर की चपेट में आया हिमाचल…

SAPNA THAKUR | 17 नवंबर 2022 at 11:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। पहाड़ों पर इन दिनों बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई हैं जिससे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

लाहुल-स्पीति के केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंच चुका है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढऩी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों के दौरान ठंड का प्रकोप राज्य में और अधिक बढ़ेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विभाग ने वीरवार को मौसम साफ बने रहने की संभावना जताई है। 18 नवंबर को भी मौसम मिलाजुला बना रहेगा, लेकिन 19 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]