Loading...

बर्फबारी से 262 सड़के बंद, 889 बिजली ट्रांसफार्मर भी हुए ठप

Ankita • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जहां 262 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। बिजली ट्रांसफार्मर के ठप होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में आ गए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 262 सड़कें अवरुद्ध हैं। रोहतांग दर्रा नेशनल हाईवे-03, जलोड़ी दर्रा नेशनल हाईवे-305 और ग्रांफू से लोसर नेशनल हाईवे-505 पूरी तरह अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में 139, चंबा जिले में 92, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 13, मंडी में सराज उपमंडल में 3 और शिमला में चौपाल और डोडरा क्वार उपमंडल की 13 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेश भर में 889 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। वहीं 29 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित है।