बर्फ जमने के कारण फिसल रहे वाहन, लाहौल घाटी में 50 से अधिक सड़कें बंद
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में लगातार दो दिन बर्फबारी के बाद के प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी सड़कों पर काफी बर्फ जम गई है। सड़कों पर बर्फ जमने के कारण काफी वाहन फिसल रहे हैं।
वहीं लाहौल घाटी में 50 से अधिक सड़कें भी बंद हो गई हैं। बता दें अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में बर्फबारी के कारण वाहन फिसल रहे हैं। शुक्रवार देर शाम टनल से धुंधी तक वाहन स्किड हो गए।
मनाली पुलिस ने स्किड हो रहे करीब 20 वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा। प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।